अमेरिका : फ्लोरिडा के योग स्टूडियो में गोलीबारी, शूटर की मौत  

वाशिंगटन, 03 नवंबर - अमेरिका में फ्लोरिडा की राजधानी टलाहासी में एक योग स्टूडियो में गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए है, जबकि गोलीबारी करने वाले शूटर ने खुद को गोली मार ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल की ओर आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।