कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री के बेटे एमपी रविंद्र का निधन 

बेंगलुरु, 03 नवंबर - कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री एमपी प्रकाश के बेटे और पूर्व विधायक एमपी रविंद्र का आज बेंगलुरु में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।