दुनिया का सबसे बड़ा डायनासोर है शहर ड्रम हैलर कनाडा में

रैड-डीयर रिवर (नदी) की महानता भी इस क्षेत्र को चार चांद लगाती है। सुबह-दोपहर-शाम इस पहाड़ी क्षेत्र की भूमि नुक्कड़ों से नज़र आते आकर्षक सुन्दर दृश्य तथा नदी में विभिन्न प्रकार की क्रीड़ाएं, विशेष तौर पर नाव-क्रीड़ाओं के नज़ारे मर्मस्पर्शी होते हैं। इस क्षेत्र का लंकी फिग्गर ड्रैस (लम्बा परिधान) भी प्रसिद्ध है। यह लिबास महिलाएं घुटनों तक पहनती हैं। यहां की कुछ भूमि को बैड लैंड कहते हैं। यह निसफल (बंजर) भूमि भी मनोरंजन देती है। इस भूमि को मनोरंजन क्रियाओं के योग्य बना दिया गया है। बेशक यह भूमि उपजाऊ नहीं है, परन्तु यहां के विज्ञानियों ने इसको इस विधि से, रास्ते और दृश्य बना दिए गए हैं कि यहां लोग साइकिल चलाना, मोटरसाइकिल चलाना, घोड़ा क्रीड़ाएं आदि मनोरंजन क्रियाओं का मजा लिया जा सकता है।इस क्षेत्र में सुन्दर लहलहाती खेतियां, वादियां (घाटियां), झीलें, निर्झर, नदियां आदि मन में हिलौरे पैदा करती हैं। यहां सूर्योदय तथा सूर्यास्त और घाटियों का निकाला सौंदर्य प्रकृति चित्रण का संतोषजनक प्रसाद बांटता है। कुकरमुत्ते जैसी पहाड़ियां संसार में और कहीं नहीं मिलतीं। केक की शक्ल की पहाड़ियां, जिनमें कई रंगों की धारियां उत्पन्न होती हैं, विशेषत: की ओर ध्यान खींचती हैं। चूड़ीदार पहाड़ियों का वजूद अपनी परिभाषा का संतुष्ट निवारण करती हैं। डायनासोर के मुंह में चढ़कर बाहरी दृश्य ऐसे प्रतीत होते हैं, जैसे जहाज की खिड़की से झांक रहे हों। तरह-तरह के खेत-नदियां आदि किसी फुलकारी की भांति नज़र आते हैं। जन्नत का अनुवाद। यहां और (अन्य) देखने योग्य स्थान हैं—मोरीन हिस्टोरीकल पार्क, मोरीन कार्नर, बुफोलो टैंज़र्, मकलेरम डम, मशीशी डम, स्टार लैंड, रीक्टरीऐशन एरिया, मटर माऊंनटेन दी हाऊस, रैस्टोरेंट तथा कम्युनिटी क्राफ्ट सैंटर, डेलिया म्यूज़ियम तथा ग्रिस्ट मिल, बैड-लैड गैलरी, आर्टिस्ट तथा गैलरी, कागकेल क्ले स्टूडियो, वैली डोल म्यूज़ियम, जंगलिंग वर्कस होम एण्ड गिफ्ट, कैनेडियन बैड लैंडस, न्यू कास्टल कंट्री, रिवर ग्रोव कम्पाउंड एंड कैबिनस ‘द फोकस डैन, हार्ट वुड इन एण्ड सपा बैड लैंड गैलरी, बैड लैंड हिस्टोरीकल सैंटर, प्रसिद्ध मैकलारेन डैम, स्टार लैंड रीक्रेशन एरिया, हार्स शो, केक्ट्स लेक कैम्प ग्राउंड, ओरके न्यू प्वाइंट, किश्ती यात्रा, रायल टायरैल म्यूज़ियम, वंडर गैलरी रो, रैड डीयर रीवर वैली, डायनासोर आविष्कार केन्द्र, पिकनिक एरिया इत्यादि।देखा जाए तो ड्रम हैलर शहर आधुनिक सभ्याचार का तीर्थ स्थान है। महा उत्सव स्थान। प्राचीनता को आधुनिकता के हकीकी सपनों में अनुवाद कर दिया है। जन्नत रू-ब-रू कर दी है। धरती की प्रमाणिक जन्नत।

—ओंकार नगर, गुरदासपुर (पंजाब)
मो. 98156-25409