मुझे नीच कहने वाले नीतीश अपना डीएनए बताएं - उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली, 05 नवंबर - बिहार में एनडीए के सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी सामने आई है। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे नीच कहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना डीएनए बताएं। दरअसल जेडीयू ने सीट फॉर्मूले को लेकर फिफ्टी फिफ्टी का जो फॉर्मूला सुझाया गया था उसे बीजेपी ने कबूल कर लिया है। खबर है कि बीजेपी जेडीयू 17-17 सीट पर लड़ेंगी और आरएलएसपी को 2 सीट दी जाएंगी। जिसके बाद से नीतीश के विरोधी बताए जाते रहे उपेंद्र कुशवाहा के तेवर तल्ख हो गए है।