संगरूर में 7 स्थानों पर किसानों ने किया चक्का जाम

संगरूर, 05 नवंबर - (दमनजीत सिंह)- भारतीय किसान यूनियनों की ओर से पंजाब में धान के खरीद प्रबंधों को बुरे बताते आज प्रदेश भर में दोपहर 12 से 3 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम करने के किये ऐलान के समर्थन में किसानों द्वारा जिला संगरूर में 7 स्थानों पर चक्का जाम किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, किसानों ने लुधियानासंगरूर,आईआईटीआई चौंक सुनाम, संगरूर- दिल्ली, संगरूर -चंडीगढ़, मलेरकोटला -लुधियाना,लहरा-जाख़ल और संगरूर-बरनाला मुख्य मार्गों को जाम किया जायेगा।