अयोध्या में दीपोत्सव : तीन लाख दीपों से जगमगाएगी श्री राम की नगरी

अयोध्या, 06 नवंबर - उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज भव्य दिवाली समारोह का आयोजन किया जाएगा। सरयू नदी के दोनों तट पर 3.35 लाख दीये जलाकर पूरी अयोध्या को जगमग किया जाएगा। दिवाली समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने वालीं किम के स्वागत में आज दीये जलाए जाएंगे। इतने अधिक दीयों को जलाने का एक मकसद इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाना भी है।