दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक पहुंचीं अयोध्या 

लखनऊ, 06 नवंबर - अयोध्या में आज दीपोत्सव 2018 के आयोजन में शामिल होने के लिए दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग-सुक अयोध्या पहुंच गई हैं। इस दीपोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर किम जोंग-सुक शिरकत करेंगी। इसके अलावा राज्यपाल राम नाईक और बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन भी कार्यक्रम शरीक होंगे।