घर से व्यक्ति को अगवा करने वाले तीन दोषियों में से एक गिरफ्तार 

काहनूंवान, 08 नवंबर - (हरजिन्दर जज) - थाना काहनूंवान के अधीन आते गांव भिखारी हारनी में बीती रात एक घर के मालिक हरदेव सिंह को अगवा करने वाले दोषियों में से एक दोषी को गिरफ्तार करने और अन्य तीन दोषियों की पुलिस की गिरफ्त से बचकर निकल जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना काहनूंवान की पुलिस द्वारा पकड़े गए दोषी सन्दीप सिंह निवासी डेरा मिलखा सिंह शरणार्थियों जिला कुरूक्षेत्र जोकि बीती शाम अपने तीन अन्य साथियों समेत हरदेव सिंह के घर में घुसकर उसे कार में अगवा कर पठानकोट ले गए। जहां से थाना काहनूंवान की पुलिस ने अगवा किये व्यक्ति हरदेव सिंह को छुड़वा एक अगवाकर्त्ता सन्दीप सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया और तीन अगवाकर्त्ता दोषी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस की ओर से आगे की कार्यवाही जारी है।