कर्ज़ के बोझ तले दबे किसान ने की आत्महत्या 

सुनाम उधम सिंह वाला, 09 नवंबर - (हरचन्द सिंह भुल्लर/सरबजीत सिंह धालीवाल) - गांव नीलोवाल में कर्ज़ के बोझ तले दबे किसान द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अढाई तीन एकड़ की खेती करने वाले हरभजन सिंह निवासी गांव नीलोवाल ने आज प्रातःकाल अपने खेतों में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी देते हुए सहायक थानेदार सुखविन्दर सिंह ने बताया कि मृतक किसान पर 6 लाख के करीब सरकारी और ग़ैर सरकारी कर्ज़ था, जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।