दुष्कर्म में असफल रहने पर तीन महिलाओं पर फेंका तेजाब

 बरेली, 9 नवंबर (वार्ता) : उत्तर प्रदेश में बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में पानी पीने आई महिला के साथ दुष्कर्म करने में असफल रहने पर एक गन्ना कोल्हू मालिक ने तीन महिलाओ पर तेजाब फेंक दिया जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गयी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि  गुरुवार को एक  महिला दो बच्चों के साथ लकड़ी बीनने के लिए गांव से बाहर गयी थी।  शाम लगभग 6:00 बजे पानी पीने आनंदा पुर लक्ष्मी नारायण गांव में दीपक के कोल्हू पर पानी पीन के लिये गयी। आरोप है कि दीपक ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया उसके कपड़े भी फाड़ दिये। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर परिवार की दो महिलाएं बचाने पहुंची तो दीपक ने उन पर कढ़ाई में भरा तेजाब फेंक दिया। तीनों महिलाओं तेजाब से गंभीर रूप से झुलस गयी। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।