‘ओवल ऑफिस’ में मंगलवार को दीपावली मनाएंगे ट्रंप

वॉशिंगटन, 9 नवंबर (भाषा, हुसन लडोआ बंगा) : अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगामी मंगलवार को अपने ‘ओवल ऑफिस’ में दीपावली मनाएंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति ट्रंप के उप-सहायक राज शाह ने एक बयान में बताया, ‘राष्ट्रपति अगले मंगलवार को अपने ओवल ऑफिस में दीया जलाकर दीपावली मनाएंगे।’ ट्रंप ने बुधवार को दुनिया भर में दीपावली मना रहे लोगों को शुभकामनाएं दी थी और कहा था कि यह भारत एवं अमरीका के बीच दोस्ती के रिश्ते को ज्यादा मजबूत बनाने का खास मौका है।  उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के विकास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को भी ‘‘असाधारण’’ करार दिया।