जॉर्डन में आई बाढ़ से 10 मरे

अम्मान, 10 नवम्बर (एजैंसी) : जॉर्डन में बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ की वजह से दस लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इनमें पर्यटक भी शामिल हैं। जॉर्डन के मीडिया मामलों के राज्य मंत्री जुमाना घुनामत ने कहा कि देश का दक्षिण भाग बाढ़ से ज्यादा प्रभावित है। इसमें प्राचीन शहर पेट्रा, डाबा, वलीह व मडाबा के इलाके शामिल है। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नागरिक सुरक्षा व सेना के लोगों ने पर्यटकों को बचाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने इन इलाकों से निकाले गए लोगों की सटीक संख्या का विवरण नहीं दिया। मंत्री ने कहा कि स्कूलों व मस्जिदों में करीब 1100 लोगों के शरण लेने के लिए तैयार किया गया है।
 मंत्री ने शुक्रवार को निचले इलाके व घाटी में रह रहे लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटक स्थलों को जाने वाली सभी यात्राएं शनिवार को रद्द रहेंगी।