नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हुआ छठ का महापर्व

नई दिल्ली, 11 नवंबर - बिहार का महापर्व छठ 11 नवंबर से शुरू हो गया है। यह पर्व नहाय-खाए, खरना या लोहंडा और सुबह-शाम के अर्घ्य के साथ 14 नवंबर तक चलेगा। बिहार के अलावा यूपी, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल में भी छठी मईया की पूजा होती है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी की तिथि तक भगवान सूर्यदेव की अटल आस्था का पर्व 'छठ पूजा' मनाया जाता है। व्रती सुबह स्नान करने के बाद चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी ग्रहण करेंगी। इसके बाद खरना होगा। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास के बाद शाम को पूजा-अर्चना करेंगी। फिर खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगी।