इमरान हाशमी ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया

मुंबई, 11 नवम्बर (एजैंसी) : अभिनेता इमरान हाशमी ने रविवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर शिक्षा की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि यह देश की रीढ़ की हड्डी है। इमरान की अगली फिल्म ‘चीट इंडिया’ शिक्षा प्रणाली के बारे में है। उन्होंने इस दिन को मनाने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। इमरान (39) ने एक छोटे से वीडियो क्लिप को साझा करते हुए लिखा, ‘देश की शिक्षा प्रणाली उसकी रीढ़ होती है। ‘चीट इंडिया’ की टीम राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मना रही है।’ साल 2008 से 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के मौके पर मनाया जाता है। ‘चीट इंडिया’ में इमरान के साथ अभिनेत्री श्रेया धन्वंतरि महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।