दिनदिहाड़े गोली चलाकर व्यक्ति से पांच लाख की लूट

दसूहा, 12 नवंबर - (संदीप उत्तम/ इंद्रजीत शर्मा) - दसूहा में दिनदिहाड़े गोली चलाने का मामला सामने आया है जिसमें लुटेरों ने गोली चलाकर एक व्यक्ति से पांच लाख लूटे हैं। इस घटना में लूट का शिकार व्यक्ति घायल हुआ है। इस मौके पर डीएसपी एआर शर्मा ने कहा कि इस घटना के दौरान घायल हुए व्यक्ति को दसूहा के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है और इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है।