प्रियंका-निक शादी से भी करेंगे कमाई

मुम्बई, 12 नवम्बर (अ.स.): प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस कपल की शादी बेहद रॉयल तरीके से होने वाली है। दोनों की शादी राजस्थान के जोधपुर में राजसी अंदाज में होगी। इसी साल अगस्त महीने में इस कपल ने सगाई की थी। सगाई के लिए निक अपने पूरे परिवार के साथ भारत आए थे। अब खबरें आ रही हैं कि यह कपल शादी से भी पैसे कमाने वाला है। प्रियंका और निक ने शादी की तस्वीरों का एक मैगज़ीन के साथ सौदा किया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका और निक की शादी की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें इस मैगज़ीन के मंथली एडिशन में छापी जाएंगी। इसके लिए कपल को 2.5 मिलियन डॉलर यानि के 18 करोड़ 12 लाख रुपए मिलेंगे।