खेलों के बारे में कितना जानती हैं आप ?

आमतौर पर अब बहुत थोड़े से ऐसे क्षेत्र बचे हैं, जिनमें माना जाता है कि महिलाओं की रुचि पुरुषों के मुकाबले कम होती है। इनमें से एक प्रमुख क्षेत्र है, खेल। खेलों को लेकर लोगों में यह मजबूत धारणा है कि महिलाओं को खेलों में रुचि कम होती है। जबकि हमारे यहां ऐसा भी हुआ है किसी ओलंपिक में पुरुष और महिलाएं दोनों ही खिलाड़ी गये, मगर महिलाएं पदक लेकर आयीं और पुरुष हाथ हिलाते हुए आये। फि र भी यह धारणा है तो आइये इस क्विज के जरिये जांच ही लेते हैं कि यह कितनी सही है और कितनी साजिश?
1. पिछला ओलंपिक खेल कब और कहां आयोजित हुआ था?
क- साल 2016, रियो डी जेनेरो
ख- साल 2016, लंदन
ग- साल 2015, एथेंस
2. साल 2018 का फुटबॉल विश्वकप किस देश में खेला गया?
क- ऑस्ट्रेलिया
ख- इंग्लैंड
ग- रूस
3. साल 2003 के अफ्रो-एशियाई खेल भारत के किस शहर में हुए थे?
क- बेंग्लुरु
ख- हैदराबाद
ग- पुणे
4. एशियाई खेलों की शुरुआत किस देश के किस शहर से हुई थी?
क- इंच्योन, दक्षिण कोरिया
ख- काठमांडू, नेपाल
ग- नई दिल्ली, भारत
5. साल 2019 के क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है?
क- वेस्टइंडीज़
ख- इंग्लैंड
ग- पाकिस्तान
निष्कर्ष- अगर आपने सभी सवालों के उन्हीं जवाबों पर सही का निशान लगाया है, जो आपके हिसाब से सही हैं तो खेलों के संबंध में आपकी जानकारी कुछ इस तरह है।
क- अगर आपने 10 या इससे कम अंक हासिल किये हैं तो आपकी खेलों की जानकारी बस धुप्पल की है यानी आपकी ज्यादातर जानकारियां सुनी-सुनायी हैं और इनमें विश्वसनीयता की कमी है।
ख- अगर आपके हासिल अंक 10 से ज्यादा और 15 या इससे कम हैं तो साफ  है कि आपको खेलों के बारे में उतनी ही जानकारी है, जितनी कि किसी भी आम मगर जानकारियों के सचेत व्यक्ति को होती है। कहने का मतलब यह है कि आपमें खेलों को लेकर खास किस्म के अतिरिक्त लगाव की कमी है।
ग- अगर आपके हासिल अंक 15 से ज्यादा हैं तो आपकी खेलों में जबदस्त दिलचस्पी है। आप खेलों के बारे में न सिर्फ जानती हैं बल्कि तमाम खेल प्रतिस्पर्धाओं में हार जीत को लेकर भी आपके तर्कपूर्ण अनुमान होते हैं।

-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर 
प्रस्तुति-पिंकी अरोड़ा