शिरोमणि कमेटी का जनरल इजलास होगा 1 बजे , 43वें प्रधान का होगा चयन 

अमृतसर, 13 नवंबर - (जसवंत सिंह जस) - सिक्ख पंथ की मिनी पार्लियामेंट के तौर पर जानी जाती सिक्ख संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान और अन्य अधिकारियों के चुनाव के लिए शिरोमणि कमेटी का जनरल इजलास आज दोपहर 1 बजे तेजा सिंह समुद्री हाल में हो रहा है। पंथक फ्रंट के नेता सुखदेव सिंह भौंर के अनुसार इस बार फ्रंट की ओर से अपना कोई उम्मीदवार मुकाबले के लिए खड़ा न करने के किये फैसले के कारण प्रधान और अन्य अधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति के साथ ही होने की उम्मीद है।