पीएम मोदी ने चाचा नेहरू को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 14 नवंबर - पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 129वें जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने ट्विट कर कहा कि आजादी की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 14 नवंबर, 1898 को इलाहाबाद में जन्मे नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था इसीलिए उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहा जाता है। यह दिन पूरे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।