आज विवाह के बंधन में बंधेगें दीपवीर

मुंबई, 14 नवंबर - अब से कुछ घंटों के बाद बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। यह विवाह 14 -15 नवंबर को इटली के लेक कौमों में होगा। लेक कौमों में विवाह स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है।