नशे की ओवरडोज के कारण नौजवान की मौत

ज़ीरा, 14 नवंबर - (मनजीत सिंह ढिल्लों) - नजदीकी गांव मनसूरदेवा में नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीपक सिंह (25 वर्षीय) बाथरूम में गिर गया था, जिसके पास से एक सरिंज भी मिली है। उल्लेखनीय है कि दीपक सिंह का विवाह एक वर्ष पहले ही हुआ था, जिसकी एक महीने की बच्ची भी है।