मेरी इच्छा है कि देवी लाल परिवार किसी हालत में न टूटे  : बादल

चंडीगढ़, 14 नवम्बर (एन.एस. परवाना): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आज सारा दिन चंडीगढ़ के अपने फ्लैट पर बैठे रहे तथा आने-जाने वाले लोगों को मिलते रहे। वे पीठ में दर्द होने के कारण आज दोपहर लगभग 12 बजे अपने गांव से चंडीगढ़ पहुंचे थे, जहां डाक्टरों ने उनकी जांच की तथा मुकम्मल आराम की सलाह दी। पंजाब व हरियाणा के सी.आई.डी. वालों को सूह मिली थी कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के दोनों बेटे अजय सिंह चौटाला व अभय सिंह चौटाला भी चंडीगढ़ पहुंचे हुए थे। हिसार से लोकसभा के इनैलो सदस्य दुष्यंत चौटाला भी पंचकूला में मौजूद थे। अजय सिंह तो प्रात: ही पंचकूला से यमुनानगर चले गए थे। इसी दौरान स. बादल ने ‘अजीत समाचार’ के साथ बातचीत करते हुए इनैलो व देवी लाल परिवार को दरपेश संकट बारे बार-बार पूछने के बावजूद केवल इतना ही कहा कि ‘मेरे इस परिवार के साथ 50 वर्ष से भी अधिक मित्रता वाले संबंध हैं। हम दुख-सुख के शरीक रहे हैं तथा अब भी हैं। मेरी इच्छा है कि चौधरी देवी लाल का परिवार बढ़े-फूले व इसमें एकता बनी रहे।’