दिल्ली के प्रगति मैदान में 38वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय मेले की हुई शुरुआत

नई दिल्ली, 14 नवम्बर (बलविन्द्र सिंह सोढी) : दिल्ली के प्रगति मैदान में 38वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2018 शुरू हो गया है जिसका उद्घाटन केन्द्रीय व्यापार व उद्योग राज्यमंत्री सी.आर. चौधरी व संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि व्यापार के वर्ल्ड बैंक रैंकिंग में भारत 77वें नंबर पर आ गया है तथा आने वाले समय में भारत उत्पादन का हब बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं व पूंजीनिवेश में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर महेश शर्मा ने दुनिया की नज़र इस समय भारत की ओर है जोकि विकास की ओर जा रहा है। इस बार मेले की थीम भारत में ग्रामीण उद्योग रखी गई है। मेले का आयोजन इस बार कुल क्षेत्र के मात्र 20 प्रतिशत भाग में किया जा रहा है क्योंकि यहां निर्माण कार्य चल रहा है। मेले के प्रति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष में आयोजित हो रहे मेले में ग्रामीण व लघु उद्योग पर ज़ोर दिया जा रहा है तथा मेले का आयोजन प्रगति मैदान के हाल नंबर 7, 8, 9, 10, 11, 12 व 12ए में सीमित है। मेले के आयोजन आई.टी.पी.ओ. के पी.आर.ओ. संजय वशिष्ठ ने कहा कि इस बार मेला छोटा होगा तथा मुख्य थीम प्रदर्शनी हाल नंबर 7 में लगाई गई है। मेले के दौरान मेक इन इंडिया, डिजीटल इंडिया, कुशल भारत, स्वच्छ भारत तथा स्टार्ट अप इंडिया का भी प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही सरकारी संगठन भी भाग ले रहे हैं। झारखंड को फोकस राज्य बनाया गया है तथा अफगानिस्तान को भागीदार देश व नेपाल को फोकस देश की श्रेणी में रखा गया है। मेले में चीन, हांगकांग, इरान, नीदरलैंड, दक्षिणी अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, तुर्की, वीयतनाम, संयुक्त अरब अमीरात व अन्य देश भाग ले रहे हैं। मेले में जगह-जगह पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सी.सी.टी.वी. कैमरे भी लगाए गए हैं।