सहकारी चीनी मिल का नया पिराई सीजन आरम्भ, सहकारिता मंत्री ने किया उद्घाटन

बटाला, 15 नवम्बर, (काहलों, वनीत गोयल)  : सहकारी चीनी मिल बटाला के नए पिराई सीजन 2018-19 का आज शुभारम्भ किया गया, जिसके उद्घाटनी समारोह में मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री स. सुखजिंदर सिंह रंधावा शामिल हुए और उनके साथ विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला, एम.डी. दविंदर सिंह व जे.आर. जालंधर भूपिंदर सिंह वालिया भी विशेष तौर पर पहुंचे। श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के उपरांत भाई रतन सिंह रायेचक्के के जत्थे ने कीर्तन किया और उपरांत स. सुखजिंदर सिंह रंधावा व अन्य मेहमानों ने गन्ने डलकर नए पिराई सीजन की शुरूआत की। इस अवसर पर स. सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पहला गन्ना लेकर आए 11 किसानों और नए बने बोर्ड ऑफ डायरैक्टर के 9 निदेशकों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि बटाला चीनी मिल की समर्था बढ़ाने के लिए 220 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं और इसको 2020 तक मुकम्मल करके किसानों को अर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों व मजदूरों को बचाने के साथ साथ सहकारी चीनी मिलों को बचाना बहुत आवश्यक है, जिसके लिए किसानों को बढ़िया व नई तकनीक से गन्ने की काश्त करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की एक भी चीनी मिल बंद नहीं होने देंगे और अपने विभाग में रिश्वत नहीं चलने दी जाएगी। किसानों को गन्ने की अदायगी 15 से 20 दिन में करवाने के प्रयास करेंगे और किसानों को कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर मिल के  अधिकारियों और शूगर मिल वर्कर्सयूनियन द्वारा स. सुखजिंदर सिंह रंधाव व अन्य मेहमानों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद भूपिंदर सिंह मान, एस.डी.एम. रोहित गुप्ता, गुरइकबाल सिंह काहलों, मैनेजर ए.के. अरोड़ा, सी.सी.डी.ओ. अरविंदरपाल सिंह कैरों, सुप्रीडैंट स. सलविंदर सिंह रंधावा, चीफ कैमिस्टर आर.पी. सिंह, इंजी. जसबीर सिंह, अवतार सिंह रंधावा, हरीश वधवा, सिक्योरिटी अधिकारी अजीत सिंह, डायरैक्टर सविंदर सिंह रंधावा बूलेवाल, बेअंत सिंह, गुरविंदपाल सिंह, जसवंत सिंह, बलविंदर कौर, बीबी बलविंदर कौर, सुखविंदर सिंह, गुरबचन सिंह बाजवा, हरजिंदर सिंह, मनबीर सिंह रंधावा प्रधान आढ़तिया एसोसिएशन तरसेम सिंह घुम्मन, हरपिंदरपाल सिंह, सतनाम सिंह बाजवा, नवजोत सिंह, रंधीर सिंह बावा सिंह छीना, डा. सतनाम सिंह निज्जर, बलविंदर सिंह, हरदेव सिहं रंधावा, गुरप्रीत सिंह सोहल, दलजीत सिंह पड्डा, सुखदेव सिंह, हरभजन सिंह, लखविंदर सिंह, जागीर सिंह, सुखबीर सिंह, तलविंदरसिंह, तरसेम सिंह, जसंवत सिंह, अवतार सिंह, जसपाल सिंह, रछपिंदर सिंह, हरजोत सिंह हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे। पहले गन्ना लेकर आए सम्मानित होने वालों में किसान दलजीत सिंह जौड़ा सिंघा, गुरमीत सिंह खानफत्ता, गुरमिंदर सिंह अलोवाल, धन्ना सिंह, हरपाल सिंह, मेजर सिंह, राजदीप सिंह, नवतेज सिंह बल, हरविंदर सिंह, लखबीर सिंह, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित थे।