शादी की तैयारियों में जुटी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि निक जोनस और प्रियंका ने अगस्त महीने में सगाई की थी। इसी प्रकार कुछ कानूनी कार्रवाई के कारण उनको शादी का परमिट नहीं मिल रहा था। लेकिन अब उनको अनुमति मिल गई है, जिससे दिसम्बर में दोनों शादी कर रहे हैं। यह शादी राजस्थान में पूरे रॉयल तरीके से होगी। इसके अलावा निक और प्रियंका के शादी की एक अनोखी बात यह है कि दोनों अपनी शादी में अच्छी कमाई भी करेंगे। यह कमाई कोई हज़ारों में नहीं, बल्कि करोड़ों में है। बताया यह जा रहा है कि दोनों (प्रियंका और निक) ने एक मैगज़ीन के साथ टाईअप किया है कि वह अपनी शादी की पल-पल की तस्वीरें उनके साथ शेयर करेंगे । इसलिए मैगज़ीन वालों ने उनको करोड़ों की पेशकश की है। इसके अलावा प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। फिल्म का नाम ‘द स्काई इज़ पिंक’ है।