बॉलीवुड सितारों ने ‘दीपवीर’ को शादी की दी बधाई 

मुंबई, 16 नवम्बर (एजेंसी) : शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को उनके दोस्तों और सह कलाकारों की ओर से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इंस्टाग्राम पर जोड़े की कोंकणी और आनंद कराज रिवाज से हुई शादियों की तस्वीरें रिलीज होने के बाद उन्हें चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं, जिनमें करण जौहर, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, राजकुमार राव, अर्जुन और सोनम कपूर जैसी सेलिब्रिटीज भी हैं। करण जौहर : प्यार और खुशियां हमेशा बरकरार रहें। यह सचमुच प्यार से भरी तस्वीरें हैं। राजकुमार राव : मेरी पसंदीदा जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई। प्यार, खुशी और जीवनभर आपकी एकता की कामना करता हूं।अर्जुन कपूर : जश्न-ए-इश्क। सोनम कपूर : आप दोनों को बधाई! रणवीर सिंह के साथ आप हमेशा खुश रहें। अनुष्का शर्मा : आपको दुनियाभर की खुशियां मिले और साथ में आपका सफर शानदार रहे। आपके बीच का प्यार और सम्मान बरकरार रहे और आप दोनों इसी तरह आगे बढ़ते रहें। रणवीर और दीपिका इस क्लब (शादीशुदा) में आपका स्वागत है। परिणीति चोपड़ा : आरवी और दिप्स को बहुत सारा प्यार और बधाई। रणवीर और दीपिका।
जेनेलिया डिसूजा : सर्वाधिक खूबसूरत जोड़ी दीपिका और रणवीर को बधाई। आपके जीवन के नए चरण में प्यार और खुशी की कामना करते हैं। विक्की कौशल : रणवीर, दीपिका को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।