सीएम कैप्टन के राजनीतिक सलाहकार करणपाल सिंह सेखों का निधन

चंडीगढ़, 17 नवंबर - पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार करणपाल सिंह सेखों का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार करणपाल सिंह सेखों अपने किसी निजी दौरे पर मिस्र गए हुए थे और वहीं उनका निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। उनके मृतक शव को भारत वापिस लाने के यत्न जारी हैं।