दसूहा में किसानों ने रेल यातायात व राष्ट्रीय राजमार्ग किया बंद

दसूहा, 17 नवम्बर (इन्द्रजीत शर्मा) : दसूहा के कुछ किलोमीटर दूर गरना साहिब के नज़दीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गन्ना संघर्ष कमेटी दसूहा, भाकियू दोआबा, लोक भलाई इंसाफ  वैल्फे यर सोसायटी, माझा संघर्ष कमेटी की अगुवाई में समूह किसान जत्थेबंदियाें के सहयोग से सरकार की बेरूखी तथा मिलों के तुगलकी फरमान कि 2018/19 के लिए गन्ने का मूल्य 275 रुपये ही देना है, के खिलाफ अड्डा गरना साहिब पर किसानों ने जालंधर पठानकोट हाईवे जाम करने के साथ-साथ रेल मार्ग भी बाधित कर दिया। किसान आज बड़ी संख्या में इक्कठ होकर सुबह 10 बजे ही बैठ गए थे। किसानों की मुख्य मांगों में 2017/18 की बकाया राशि तुरंत किसानों के खाते में जमा की जाए। गन्ने का मूल्य 2018/19 में महंगाई के मद्देनज़र 350 रु  क्विंटल किया जाए। रेट तथा मिलें चलाने संबंधी तुरंत नोटिफि केशन जारी किया जाए। किसान यूनियन के सभी नेताओं द्वारा मांगें जाने तक धरना उठाने की बात भी कही गई। किसानों के धरने के मद्देनज़र प्रशासन के व्यापक स्तर पर प्रबंध कर रखे थे। सुबह से ही पुलिस कर्मी सड़कों पर उत्तर ट्रैफि क कंट्रोल में जुट गए थे। मियायनी, टांडा, होशियारपुर रोड़ पर ही सारा ट्रैफि क कन्वर्ट कर दिया गया था। जगह-जगह पुलिस की गाड़ियां ही नज़र आ रही हैं। धरना स्थल पर भी ज़िला पुलिस ने डेरा डाल रखा था। दोपहर में एस.डी.एम. दसूहा हरचरण सिंह ने किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया मगर किसान नेताओं ने वहां जाने से इन्कार कर दिया। इसके उपरांत डी.सी. इशा कालिया ने एस.डी.एम. ऑफिस आकर किसान नेताआें से बातचीत कर मामला हल करने की कोशिश की। मगर किसान नेताओं ने मांगे मानने तक धरना जारी रखने की अपनी बात पर ही बल दिया। तथा बेनतीजा बैठक से उठ कर चले गए। किसान यूनियन नेताओं में बलदेव सिंह सिरसा, गन्ना संघर्ष कमेटी दसूहा सतपाल सिंह डफ र, मंजीत सिंह राय, दविंद्र सिंह बसरा, अंग्रेज सिंह, गुरप्रताप सिंह, सुखदेव सिंह गलोवाल, साहिब सिंह साही छांगला, मिंटा चीमा, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।