अमेरिका में नाबालिग ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर की हत्या

न्यूयॉर्क,18 नवंबर - अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में 16 वर्षीय एक लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार वेंट्नोर शहर में सुनील एडला की उनके घर के बाहर बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें इस महीने अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने और परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए भारत आना था। बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई गोलियां लगने की वजह से उनकी मौत हुई है। आरोपी की उम्र के कारण उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अटलांटिक काउंटी के अभियोजक डी जी टाइनर ने बताया कि उसे एग हरबर सिटी से गिरफ्तार किया गया है।