मध्य प्रदेश में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी 

भोपाल,18 नवंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा चौथी बार प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिये पुरजोर प्रयास कर रही है। प्रदेश के दोनों मुख्य दलों भाजपा और कांग्रेस की नजर पीएम मोदी के प्रदेश के चुनावी दौरों पर हैं।