इटली में शादी करने के बाद मुंबई लौटे दीपवीर

मुंबई,18 नवंबर - बॉलीवुड की सुपर स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते दिनों इटली के लोम्बार्डी में अपने-अपने रीति रिवाज़ों में शादी की। शादी के बाद में आज दोनों मुंबई लौट आए हैं और मुंबई में इनकी ओर से शादी की रिसेप्शन पार्टी दी जायेगी। बता दें कि 14-15 नवंबर को रणवीर स‍िंह और दीप‍िका पादुकोण एक दूजे के हो गए। 14 नवंबर को पहले दोनों ने कोंकणी रीति र‍िवाज से शादी की थी और फ‍िर 15 नवंबर को स‍िंधी र‍िवाज से रस्‍में पूरी हुईं।