राजासांसी बम धमाके में मारे गए संदीप सिंह का हुआ अंतिम संस्कार 

राजासांसी, 19 नवंबर - (हेर, खीवा) - राजासांसी में निरंकारी भवन में हुए बम धमाके में मारे गए संदीप सिंह का आज कस्बा राजासांसी के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर हलका राजासांसी के विधायक और कैबिनेट मंत्री सुख सरकारिया, लोकसभा संसद मैंबर गुरजीत सिंह औजला, शिक्षा मंत्री ओपी सोनी, विधायक तरसेम सिंह डीसी, विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला, जुगल किशोर, दिलराज सिंह सरकारिया, सुखजिन्दर सिंह लाली मजीठिया, पंचायत के प्रधान इन्दरपाल सिंह लाली समेत राजासांसी के समूह के कौंसलरों ने अंतिम संस्कार के मौके पर पहुंचकर परिवार के साथ दुख सांझा किया।