डेढ़ किलो हेरोइन सहित एक नाइजीरिन काबू

जालंधर,19 नवंबर - जालंधर देहात पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन सहित एक नाइजीरिन युवक को काबू किया है। युवक की पहचान कैल्विन अमास इकबेन्सन के रूप में हुई है, जोकि नाइजीरिया की बेनिन सिटी का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली से हेरोइन जालंधर बेचने के लिए ला रहा था, जिसे पुलिस ने राओवाली के पास से काबू किया है। फिलहाल पुलिस द्वारा युवक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।