जत्थेदार जर्नैल सिंह करतारपुर ने दुखनिवारण साहिब में टेका माथा 

पटियाला, 20 नवंबर - (अमनदीप सिंह) - शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधककमेटी की नई चुनी कार्यकारी टीम में पटियाला जिले से शिरोमणि कमेटी के मैंबर जत्थेदार जर्नैल सिंह करतारपुर की बतौर कार्यकारी मैंबर की नियुक्ति के बाद जत्थेदार जर्नैल सिंह करतारपुर ने आज पातशाही नौवीं गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेका और परमात्मा का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर उनके साथ मैनेजर गुरप्रीत रोडे,मनजीत सिंह पवार,बाबा इन्द्र सिंह कार सेवा,सुच्चा सिंह,अमरपाल सिंह और वर्कर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।