पायलट का किरदार निभायेंगी जाह्नवी कपूर!


मुंबई 20 नवम्बर (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर पायलट का किरदार निभाती नजर आ सकती है। श्रीदेवी और बोनी कपूर की पुत्री जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। जाह्नवी इन दिनों करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म त़ख्त में भी काम कर रही है। करण ने इस बार एक बायोपिक बनाने का मन बनाया है और इसके लिए राइट््स भी खरीदें हैं। यह फिल्म गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित होगी। गुंजन, श्रीविद्या राजन के साथ, भारत की पहली लड़ाकू विमान चालक हैं, जिन्होंने 17 साल पहले भारत और पाकिस्तान के बीच हुए करगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। 
वर्ष 1994 में गुंजन, उन 25 महिलाओं में शामिल हुई, जिन्हें भारतीय वायु सेना में ट्रेनी पायलट के तौर पर चुना गया। चर्चा है कि करण, गुंजन पर एक बायोपिक बनाना चाहते हैं। करण ने जाह्नवी को फाइटर पायलेट बनाने का मन बना लिया है। करण को लगता है कि जाह्नवी में गुंजन सक्सेना का रोल निभाने की सही प्रतिभा है।