सुखबीर सिंह बादल ने अब तक शवों पर ही राजनीति की है : सिद्धू


चंडीगढ़, 20 नवम्बर (अजायब सिंह औजला) : पंजाब के स्थानीय सरकारें, पर्यटन व सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने आज चंडीगढ़ में एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि अब तक सुखबीर सिंह बादल ने शवों पर ही राजनीति की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कोई घटना पंजाब में घटती है सुखबीर सिंह बादल की यह फितरत बन गई है कि वे ऐसे आरोप लगाते हैं जिनका कोई सिर-पैर नहीं होता। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले सुखबीर को पहले अपने अंदर झांकना चाहिए। इस अवसर पर नवजोत सिंह सिद्धू ने सुखबीर को याद करते हुए कहा कि जब उनके समय यह घटनाएं जिनमें नामधारी माता चंद कौर का कत्ल हुआ उस समय वे कहां थे तथा इस तरह रणजीत सिंह ढडरियां वाले पर छबील लगाकर हमला किया गया, उनके समय वे कहां थे। इस तरह सिद्धू सिंगार सिनेमा में हुए बम धमाके, नाभा जेल ब्रेक कांड, आर.एस.एस. नेता गगनेजा का जालन्धर में दिन-दहाड़े कत्ल, खन्ना में हिन्दू नेता का कत्ल व लुधियाना में क्रिश्चियन नेता के कत्ल के साथ अन्य कई घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि उस समय सुखबीर सिंह बादल क्यों चुप रहे। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले सुखबीर सिंह बादल आज तक बरगाड़ी कांड में शहीद हुए लोगों के घर क्यों नहीं अब तक गए। सिद्धू ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पर आरोप लगाने से पहले सुखबीर को इस बारे सोच लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस समय एक-दूसरे पर आरोप लगाने के साथ एकत्र होकर सभी को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्य करने की ज़रूरत है। इसी दौरान लुधियाना में एक प्राइवेट फैक्टरी में आग लगने पर कैमीकल धमाके में मारे गए फायर ब्रिगेड के अधिकारियों/कर्मचारियों के 5 वारिसों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इनमें साहिल गिल, तुषार शर्मा, परमिन्द्र सिंह, रेखा रानी के नाम शामिल हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने इस अवसर पर यह भी कहा कि रहते चार परिवारों के वारिसों को भी शीघ्र नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। 
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा इन मृतक अधिकारियों/ कर्मचारियों के वारिसों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनके बनते सभी बकाए भी प्रदान किए जा चुके हैं तथा पीड़ित परिवारों को पहल के आधार पर पैंशन भी जारी की गई है। इसी दौरान सिद्धू ने यह भी जानकारी साझी की कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के आदेशों तहत अमृतसर रेल हादसे के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए तेज़ी से कार्य चल रहे हैं। सिद्धू ने यह भी खुलासा किया कि जो 7 पीड़ित परिवार नौकरी के योग्य नहीं हैं उनको वे अपने द्वारा 8 हज़ार रुपए प्रति माह प्रति पीड़ित ताउम्र देंगे। इस अवसर पर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ विधायक सुरिन्द्र डावर व अमित विज, लुधियाना नगर निगम के मेयर बलकार सिंह व स्थानीय निकाय विभाग पंजाब के प्रमुख सचिव ए. वेणू प्रसाद भी मौजूद थे।