सुरेश कुमार शर्मा पर हुए हमले के विरोध में दुकानदारों द्वारा प्रदर्शन 

छेहरटा, 21 नवंबर - (वडाली) - आम आदमी पार्टी के बाघी पक्ष के पीएसी मैंबर सुरेश कुमार शर्मा को भरे बाज़ार में उनकी दुकान पर जाकर एक नौजवान द्वारा सरेआम गोलियां मारकर जानलेवा हमला किया गया था। जिसके विरोध में आज छेहरटा बाज़ार के दुकानदारों द्वारा दुकान बंद करके छेहरटा चौंक में रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके एसीपी वेस्ट विशालजीत सिंह ने धरनाकारियों को भरोसा दिलाया कि एक हफ्ते में हमलावरों को गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।