अंडमान के द्वीप पर अमेरिकी नागरिक की हत्या

अंडमान, 21 नवंबर - अंडमान पुलिस ने अमेरिकी पर्यटक की हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आज अज्ञात लोगों ने जॉन एलन चाऊ नाम के अमेरिकी पर्यटक की हत्या कर दी। अंडमान पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। खबरों के मुताबिक, सेंटिनल द्वीप में रहने वाले जनजातीय लोगों ने चाऊ की हत्या की चाऊ कथित तौर पर पांच बार द्वीप के बेहद दुर्गम इलाकों में जा चुके थे और स्थानीय लोगों से मिलना चाहते थे। इस मामले में सात मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।