निरंकारी भवन धमाका मामले का आरोपी गिरफ्तार - कैप्टन 

चंडीगढ़, 21 नवंबर - मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अमृतसर के राजासांसी में बने निरंकारी भवन में हुए ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसका नाम बिक्रमजीत सिंह है। जबकि दूसरे आरोपी का नाम अवतार सिंह है। उन्होंने कहा कि हमले का मास्टरमाइंड आईएसआई है। इसके साथ ही हमले में प्रयोग किये गये ग्रेनेड दिखाया और दोनों आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की।