आलिया भट्ट सबसे प्रभावशाली युवा भारतीय

मुम्बई, 21 नवम्बर (एजैंसी): 25 वर्षीय बालीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के नाम से एक और कीर्तिमान जुड़ गया है। सबसे कम आयु में 10 प्रभावशाली भारतीयों की सूची में शामिल होने वाली आलिया भट्ट पहली भारतीय बन गई है। इस सूची में शामिल लोगों में आलिया की आयु सबसे कम है। यू गोव इम्फलूएंसर इंडैक्स 2018 की एक खोज में यह बात सामने आई है। यह सूची जागरूकता, पसंद, विश्वास व किसी एक क्षेत्र में किसी के प्रभाव के आधार पर तैयार की जाती है। इस सूची में फिल्म इंडस्ट्री व क्रिकेट जगत के लोगों को जगह मिली है। सूची में आलिया 9वें स्थान पर रही। इस सूची में अमिताभ बच्चन पहले स्थान पर रहे तथा हाल ही में विवाह करवाने वाली दीपिका पादुकोण दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद महिन्द्र सिंह धोनी तीसरे, सचिन तेंदुलकर चौथे स्थान पर हैं। अक्षय कुमार पांचवें, विराट कोहली छठे, आमिर खान सातवें, शाहरुख खान आठवें, नौवें आलिया भट्ट व दूसरे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा हैं। एक खबर एजैंसी के अनुसार इस सूची में ऊंचाई पर रहने वाले अमिताभ बच्चन के बारे में कहा गया है कि वे कार्पोरेट, सरकारी संस्थाओं, टूरिज्म व जागरूकता अभियानों की पहली पसंद हैं। आलिया भट्ट ने गत कुछ समय में ऐसी फिल्में की हैं जिनको समीक्षकों ने पसंद किया है।