आलोकनाथ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

मुंबई, 21 नवम्बर (भाषा) : मुंबई पुलिस ने एक लेखिका सह निर्माता की शिकायत पर आलोक नाथ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आलोक नाथ पर आरोप है कि करीब दो दशक पहले उसने शिकायतकर्ता से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात अंधेरी के ओशिवरा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। ज़ोन नौ के पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि आलोक नाथ पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है।