महाराष्ट्र में हुए सड़क हादसे में पांच की मौत, 11 घायल 

मुंबई, 24 नवंबर - महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और चार लड़कियां  शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक एक एसयूवी में सवार 16 लोग एक धार्मिक स्थान के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान अम्बेवाडी में कोल्हापुर -रत्नागिरी राष्ट्रीय हाईवे पर गाड़ी का टायर फट गया और पानी में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। घायल  हुए 11 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले  की जांच शुरू कर दी है।