550वां प्रकाश पर्व विश्व में बड़े स्तर पर मनाया जायेगा - प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 25 नवंबर - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' में देशवासियों को संबोधन किया। इस रेडियो कार्यक्रम का आज 50वां संस्करण है। पीएम मोदी ने कहा कि 3 अक्तूबर 2014 को दशहरे वाले दिन शुरू हुआ यह सफर आज 50वें भाग में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि उनको खुशी है कि मन की बात के कारण रेडियो और हरमन प्यारा हो रहा है। मोदी ने कहा कि मन की बात सरकारी बात नहीं है। यह समाज की बात है। भारत का मूल-प्राण राजनीति नहीं है, राजशक्ति भी नहीं है। भारत का मूल प्राण समाज नीति है और समाज शक्ति है। कई मुद्दों पर बात करने के बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 23 नवंबर को सभी ने श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया और अगले वर्ष  2019 में हम उनका 550वां प्रकाश पर्व मनाने जा रहे हैं। जिसको देश समेत विश्व भर में बड़े स्तर पर मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने करतारपुर रास्ता बनाने का एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिससे भारत की संगत आसानी के साथ पाकिस्तान स्थित करतारपुर में श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थान के दर्शन कर सकें।