श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पांच सिंह साहिबानों की सभा शुरू 

अमृतसर, 26 नवंबर - (हरमिन्दर सिंह, सुरिन्दरपाल सिंह वरपाल) - श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पांच सिंह साहिबानों की सभा शुरू हो गई है। श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास करने के उपरांत इस सभा में सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह, सिंह साहिब ज्ञानी इकबाल सिंह, सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह, सिंह साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह और सिंह साहिब ज्ञानी जोतइंद्र सिंह शामिल हुए।