विवादित बयान के बाद साक्षी महाराज को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली, 27 नवंबर - बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज के उन्नाव में जामा मस्जिद तोड़ने वाले विवादित बयान के बाद उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। साक्षी महाराज को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद सांसद की तहरीर पर सदर कोतवाली इलाके में मुकदमा दर्ज किया गया था। फोन करने वाले ने खुद को डी-कम्पनी से जुड़ा हुआ बताया था। उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।