नासा ने रोबोटिक 'इंसाइट लैंडर' लाल ग्रह पर उतारा, रचा इतिहास 

केप केनेवरल, 27 नवंबर - अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का इंसाइट लैंडर मंगल ग्रह पर पहुंच गया है। इस नए रोबोट ने सबसे कम समय में (7 मिनट) में यहां पर लैंडिंग की है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का इनसाइट मंगल की धरती पर उतर गया और इसने लाल ग्रह यानी मंगल की पहली तस्वीर भी भेजी। नासा की इस उपलब्धि से धरती के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। नासा के मिशन के द्वारा मंगल ग्रह में जमीनी और आंतरिक भागों का अध्ययन करना है। पृथ्वी के अलावा यह इकलौता ऐसा ग्रह है जिसकी नासा इस तरह जांच करेगा। वहीं नासा का लेंडर जैसे ही अंतरिक्ष पहुंचा वैसे ही जेट प्रोपुलजन लोबोरेट्री में खुशियों और बधाईयों का दौर शुरू हो गया।