हॉकी वर्ल्ड कप : पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराया

नई दिल्ली, 28 नवंबर - भारत ने भुवनेश्वर में जारी हॉकी वर्ल्ड कप-2018 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को आज 5-0 से हराकर अभियान का दमदार आगाज किया। टूर्नामेंट में 43 साल के मेडल के सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरी भारतीय टीम ने कलिंगा स्टेडियम में अपने आक्रामक खेल के दौरान कमजोर दक्षिण अफ्रीकी टीम को कोई मौका नहीं दिया। भारत के लिए पहला गोल मंदीप सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर 10वें मिनट में दागा। इसके अलावा आकाशनदीप सिंह (12वें मिनट), सिमरनजीत सिंह (43वें और 46वें मिनट), ललित उपाध्याय (45वें मिनट) ने गोल किये।