हथियार की नोक पर लुटेरे गहने और नगदी लूट फरार 

अहमदगढ़ 29 नवंबर - (सुखसागर सिंह सोढी) - मंडी अहमदगढ़ शहर के पॉश इलाके में चार हथियारबंद लुटेरों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातःकाल यश पेंटर मोहल्ले के एक घर में दाख़िल होकर  लुटेरों ने हथियारों की नोक पर पारिवारिक सदस्यों को बंदी बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस आधिकारियों द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वारदात के दौरान लुटेरों द्वारा  चलाई गोली के कारण एक महिला के घायल होने का समाचार है जिसकी हालत खतरे से बाहर है।