गोरखपुर में लगा सीएम योगी का जनता दरबार, लोगों की भीड़ जुटी

लखनऊ, 01 दिसंबर - उत्तर प्रदेश में लोगों की परेशानियां सुनने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आज जनता दरबार लगाया गया है। इस दौरान जनता दरबार में लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश भी दिया।