अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर का निधन

वाशिंगटन, 01 दिसंबर - अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। देश के 41वें राष्ट्रपति रहे बुश का कार्यकाल 1989 से 1993 तक था। राष्ट्रपति बनने से पहले बुश 8 साल तक अमेरिका के उपराष्ट्रपति भी थे। उनके बेटे जॉर्ज डब्ल्यू. बुश भी अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति रहे हैं। वह ऐसे अंतिम अमेरिकी राष्ट्रपति थे, जिन्होंने दूसरे विश्व युद्ध में अपनी सेवाएं दी थीं।